मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहाँ जहांगीराबाद निवासी एक युवक ने आरोप लगाया कि उसे मानसिक दबाव, धमकियों और झूठे केसों के जरिए इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया गया।
युवक, जिसका पहले नाम शुभम गोस्वामी था बाद में जिसका नाम बदलकर अमन खान कर दिया गया था, मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुँचा और अपनी पीड़ा व्यक्त की।
युवक का कहना है कि एक परिचित युवती और उसके परिवार ने उसे पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। धर्म न अपनाने पर आरोपित परिवार द्वारा FIR दर्ज कराई गई, मारपीट की गई और लगातार धमकियाँ दी गईं। युवक का आरोप है कि उसे जमात में भेजकर धर्मातरण करवाया गया और परिवार से भी दूर कर दिया गया।
मंत्री विश्वास सारंग ने मामला सामने आने पर पुलिस को जाँच के निर्देश दिए, जिसके बाद दो महीने की जाँच पूरी कर आरोपित परिवार के खिलाफ FIR दर्ज की गई। मंत्री ने कहा कि जबरन धर्मातरण कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और युवक की शास्त्रानुसार घर वापसी करवाई जाएगी। युवक ने भी कहा कि अब वह अपनी पुरानी पहचान के साथ सामान्य जीवन जीने की उम्मीद रखता है।

