‘जिंदाबाद’ का नारा गूँजा और अनंत सिंह समर्थकों समेत मंच से गिरे धड़ाम, देखिए मोकामा के JDU प्रत्याशी का Viral Video

बिहार में मोकामा के जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि मंच पर अंनत सिंह अपने समर्थकों के साथ खड़े हैं। अचानक मंच टूट जाता है और अनंत सिंह नीचे गिर जाते हैं।

शनिवार (25 अक्टूबर 2025) का ये वीडियो मोकामा के पूर्वी इलाके रामपुर डूमरा गाँव का है। समर्थकों की भारी संख्या को देखते हुए ये मंच छोटा पड़ गया। अनंत सिंह जब गाँव पहुँचे, तो समर्थकों ने उन्हें मंच पर चढ़कर जनता को संबोधित करने के लिए कहा। जैसे ही उत्साह में अनंत सिंह ने माइक थामा और भाषण देना शुरू किया। मंच के आसपास मौजूद लोग उत्साह में ‘अनंत सिंह जिंदाबाद’, ‘नीतीश कुमार जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगे।

अचानक मंच टूटा औ अनंत सिंह फ्रेम से बाहर नजर आए। दरअसल अपने समर्थकों समेत वे नीचे गिर गए। वहाँ अफरा-तफरी मच गई। लोग फटाफट बाहुबली नेता को निकालने में जुट गए। जानकारों के मुताबिक, घटना में अनंत सिंह को ज्यादा चोटें नहीं आई है।