कहीं सड़क पर चादर बिछाकर लेट गया RJD का कार्यकर्ता तो कोई भैंस लेकर बिहार बंद कराने निकला, देखिए Video: रोड को दलान समझने में कॉन्ग्रेसी भी पीछे नहीं

बिहार में मतदाता गहन पुनरीक्षण के विरोध में विपक्ष ने ‘बिहार बंद’ बुलाया है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और INDI गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बिहार में बवाल मचाया हुआ है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी सचिवालय हॉल्ट के पास ट्रेन रोकने पहुँचे थे।

पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने कतार में लेटकर सड़क को बाधित कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर कार भी उनके ऊपर से गुजर जाए तो वह नहीं उठेंगे। बता दें कि इसी जगह से कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव निर्वाचन कार्यालय की तरफ मार्च करेंगे।

वहीं, वैशाली में राजद नेता चादर बिछाकर नेशनल हाईवे पर लेट गए। उधर ही भैंस को भी खड़ा कर दिया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर प्रदर्शन किया। बिहार के कई जिलों में ट्रेनों को रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आगजनी की।