बिहार सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि अब राज्य के सभी 534 प्रखंडों में सब्जी केंद्र बनाए जाएँगे। इन केंद्रों का निर्माण आधुनिक तरीके से होगा।
जानकारी के अनुसार, इस योजना से गाँव और शहर दोनों को फायदा होगा। शहरों के लोगों को ताजी और सस्ती सब्ज़ियाँ मिलेंगी। इससे बिचौलियों की मनमानी खत्म होगी। सरकार सब्जियों की दरें तय करेगी। किसानों को भी अपनी उपज का सही दाम मिलेगा। वे सीधे इन केंद्रों पर अपनी सब्जी बेच सकेंगे।
यह कदम रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। सब्जी केंद्रों के संचालन और पैकेजिंग के लिए लोगों की जरूरत होगी। यह केंद्र किसानों को भंडारण में मदद करेंगे। साथ ही, सब्जियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने का रास्ता खुलेगा। सीएम नीतीश कुमार ने दुर्गा पूजा के मौके पर यह बड़ा तोहफा दिया है।

