बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में मोहम्मद रब्बानी ने दारोगा पर चाकू से हमला किया। दारोगा को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसका विरोध कर रहे आरोपित के परिवार ने सड़क जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (05 जुलाई 2025) देर रात मुहर्रम जुलूस में उपद्रवियों ने बवाल किया। इसको शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुँची। इस दौरान दारोगा अमित कुमार सड़क पर गिर गए। तभी आरोपित मोहम्मद रब्बानी ने दारोगा के बाएँ जाँघ पर चाकू से वार कर दिया।
घायल होने के बावजूद दारोगा खुद आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आए। उसके बाद घायल दारोगा को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, आरोपित की गिरफ्तारी के विरोध में उसके परिवार ने सड़क को एक घंटे तक जाम रखा। इस दौरान सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

