बिहार में हिंदू युवक की हत्या कर गोशाला में फंदे से लटका दिया ताकि लगे आत्महत्या, नेपाल में बैठकर असलम मियाँ ने रची साजिश: अंजाम देने के बाद फरार, बीवी तब्बू गिरफ्तार

बिहार की पूर्वी चंपारण पुलिस ने हिंदू युवक अजय पटेल की हत्या का मामला कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने इस मामले में तब्बू खातून को गिरफ्तार किया है, जिस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। वहीं, उसका पति असलम मियां अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, अजय पटेल और तब्बू खातून के बीत प्रेम प्रसंग था।

मामला हरिसिद्धी थाना क्षेत्र के मठ लोहियान छतवनिया इलाके का है। 9 मई 2026 की रात अजय का शव गौशाला के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने पहले अजय की बेरहमी से पिटाई की और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। साथ ही तब्बू के घर से खून के धब्बे भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस का बयान

मीडिया से बातचीत में अरेराज DSP रवि कुमार ने बताया कि इस मामले में असलम मियां की पत्नी तब्बू खातून को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अजय का तब्बू के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी थे।

पुलिस ने बताया कि असलम मियां पिछले करीब दो महीनों से नेपाल रहकर हत्या की साजिश रच रहा था। घटना वाले दिन उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय पर हमला किया और हत्या के बाद शव को गौशाला में फंदे से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे। जाँच के दौरान पुलिस ने मौके से फंदे में इस्तेमाल हुई रस्सी के टुकड़े, एक मोबाइल फोन, मृतक की चप्पलें और अन्य सबूत बरामद किए हैं। मामले की जाँच में FSL टीम और डॉग स्कवॉड की भी मदद ली गई।

मृतक की माँ की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय लुधियाना में दर्जी का काम करता था। वह 6 मई 2026 को अपने गाँव लौटा था। 9 मई 2026 की रात गाँव के पास नहर किनारे बने गौशाला में उसका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

इस मामले में मृतक की माँ प्रेमा देवी की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू खातून असलम मियां की दो बीवियों में से एक है। असलम के पहली बीवी से चार बच्चे हैं जबकि तब्बू से उसके दो बच्चे हैं।