बिहार विधानसभा चुनाव में 5 बजे तक 60%+ मतदान, नीतीश-लालू समेत महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने डाले वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पहला चरण का मतदान मंगलवार (06 नवंबर 2025) को संपन्न हुआ। 18 जिलों में 121 सीटों पर पहले चरण में शाम 5 बजे तक 60.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस पहले चरण में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपना वोट डाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेगूसराय जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। उधर, सुरक्षा हवाले से सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर, मुंगेर, जमालपुर समेत 56 पोलिंग बूथ में वोटिंग का समय 6 बजे से कम होकर 5 बजे तक कर दिया गया है। ये सभी क्षेत्र सूर्यगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आते हैं।

गौरतलब है कि पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवारों की साख दाव पर है। इनमें कई हाई-प्रोफाइल सीटें भी हैं। खासकर महुआ से तेज प्रताप यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारापुर सीट भी शामिल है।