बिहार चुनाव में कॉन्ग्रेस पार्टी की अंदरूनी राजनीति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ‘माउंटेन मैन’ दशरथ माँझी के बेटे भागीरथ माँझी को राहुल गाँधी से टिकट का आश्वासन मिलने के बाद भी टिकट नहीं दिया गया। इस घटना से माँझी बहुत निराश हैं और उन्होंने राहुल गाँधी पर वादा-खिलाफी का आरोप लगाया है।
भागीरथ माँझी ने बताया कि उन्होंने राहुल गाँधी से टिकट माँगा था, जिस पर गाँधी ने उन्हें भरोसा दिया था कि उन्हें जरूर लड़ाया जाएगा। इसी भरोसे पर माँझी चार दिन तक दिल्ली में रहे। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली में 4 दिन रहा, लेकिन मुझे टिकट नहीं मिला।”
#WATCH | Gaya, Bihar: On not being given a ticket by Congress for #BiharElection2025, 'Mountain Man' Dashrath Manjhi's son Bhagirath Manjhi says, "I stayed in Delhi for 4 days but didn't get the ticket… I had submitted all the papers. I had asked Rahul Gandhi for the ticket,… pic.twitter.com/7eqVMdg3Ev
— ANI (@ANI) October 22, 2025
भागीरथ माँझी ने यह भी बताया कि वह पहाड़गंज में ठहरे थे और इस चक्कर में उनका पैसा और गाड़ी का खर्च हुआ। सबसे बड़ी निराशा यह है कि चार दिन दिल्ली में रहने के बावजूद उनकी राहुल गाँधी से मुलाकात तक नहीं हो पाई। माँझी ने दुख जताते हुए कहा कि सभी को टिकट मिला, लेकिन उन्हें, जिनके पास राहुल गाँधी का आश्वासन था, उन्हें ही टिकट नहीं दिया गया।

