बिहार के जमुई में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के बीच पाकिस्तान का झंडा फहराया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में युवक डीजे के ऊपर बैठे पाकिस्तानी झंडा लहरा रहा है। वीडियो सोनो थाना क्षेत्र के पैरामटिहाना गाँव की है। वीडियो में शामिल युवक की भी पहचान कर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
बता दें कि इससे पहले रविवार (06 जलाई 2025) को भी जमुई के भछियार मोहल्ले से निकले मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा फहराया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने युवक की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
जमुई की इन दोनों घटनाओं के बाद जिले में स्थानीय लोगों के बीच बवाल मच गया है। वहीं, प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि जुलूस की अनुमति सुरक्षा के सख्त इंतजाम के बाद दी गई थी। इसके बाद भी इस्लामी झंडे कैसे लहराए गए हैं।

