बिहार के मोहम्मद फंटू ने हिंदू नाम बताकर खोला कोचिंग सेंटर, लड़कियों को फंसाकर करता शोषण: नेपाल ले जाकर वेश्यावृत्ति में धकेलता, पुलिसकर्मी जेबा पर केस दबाने का आरोप

बिहार के कटिहार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मोहम्मद फंटू नाम का एक ‘लव जिहादी’ खुद को आर्यन सिंह बताकर कोचिंग इंस्टीट्यूट के नाम पर छात्राओं को फँसा रहा था। युवतियों को धोखा देने वाले मोहम्मद फंटू पर आरोप है कि वह लंबे समय से फर्जी पहचान और नाम बदलकर कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित पर नाम बदलकर युवतियों से गलत संबंध बनाने की कोशिश, छात्रों से ठगी, जालसाजी, मानसिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मामला कटिहार के सुदूर इलाके मनिहारी अनुमंडल में ‘GAP Institute and Technology Welfare Trust’ के नाम से कोचिंग चल रही थी। यहाँ पढ़ने वाली छात्राओं और काम करने वाली महिलाओं को बताया गया कि संस्थान का संचालक आर्यन सिंह है। जाँच में बड़ा खुलासा हुआ इस कथित कोचिंग का असली संचालक मोहम्मद फंटू है। आरोपित खुद को चेयरमैन बताकर पिछले कई महीनों से मनिहारी में कार्यालय चला रहा था। वह लग्जरी गाड़ी में चेयरमैन लिखा बोर्ड लिखकर घूमता था और नौकरी, प्रशिक्षण व प्लेसमेंट का झाँसा देकर युवाओं और युवतियों को फँसाता था।

इंस्टीट्यूट में काम करने वाली एक युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ वहाँ अश्लील हरकतें की गईं। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो मामले को दबाने की कोशिशें शुरू हो गईं। युवती का दावा है कि थाने में तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी ‘जेबा’ ने आरोपित के पक्ष में दबाव बनाया और शिकायत वापस लेने के लिए डराया था।

फंटू पर आरोप है कि वह आर्यन सिंह के नाम से फर्जी पहचान बनाकर युवतियों से संपर्क करता था, उन्हें आपत्तिजनक मेसेज भेजता था और लगातार दुर्व्यवहार के लिए मानसिक दबाव बनाता था। पीड़िता का यह भी कहना है कि ट्रेनिंग का बहाना बनाकर युवतियों को पूर्णिया और नेपाल तक ले जाया गया, जहाँ उन्हें अनैतिक गतिविधियों में धकेलने की कोशिश की गई।