बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया प्रखंड के कुआवा गाँव में रविवार (7 दिसंबर 2025) की सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ग्रामीणों ने अपने घरों की दीवारों पर आपत्तिजनक पोस्टर लगे देखे। पोस्टरों में ‘6 दिसंबर 1992 कहीं हम भूल न जाए’ संदेश के साथ बाबरी के विवादित ढाँचे की तस्वीर लगी हुई थी। सुबह जैसे ही लोगों की नजर इन पोस्टरों पर पड़ी, गाँव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में गाँव के लोग विरोध में उतर गए।
Muslims pasted Babri Mosque posters on Hindu homes at midnight in Motihari.
— Team Hindu United (@TeamHinduUnited) December 7, 2025
Locals said, "we don't want the condition of our village to become like that of Kashmir or Kerala." pic.twitter.com/5Yaj2G5QAW
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। ग्रामीणों और पुलिस के बीच कुछ देर नोकझोंक भी हुई लेकिन अधिकारियों ने लोगों को समझा कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने सभी पोस्टर हटवा दिए और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जो स्थानीय निवासी नहीं है।

