बिहार के मोतिहारी स्थित इस्लामिया मदरसे में छापेमारी में पकड़े गए हथियारों के बाद पुलिस ने मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोहम्मद असगर को पकड़ा है, जो इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इसी के साथ मामले में अब तक 4 गिरफ्तारी हो चुकी हैं। पुलिस अब भी प्रतिबंधित संगठन PFI से जुड़े कनेक्शन खंगालने में लगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्मालिया मदरसा पहले भी विवादों में रहा है, जब पिछले साल 2025 में PFI के सक्रिय सदस्य की गिरफ्तार हुई थी। इसके बाद पुलिस का इस मदरसे को लेकर शक और ज्यादा गहरा गया है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यहाँ संदिग्ध गतिविधियाँ होती रही हैं।
गौरतलब है कि पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर मदरसे में छापेमारी की थी। छापेमारी में एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साथ ही मौलवी समेत 3 आरोपितों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड भी पुलिस हिरासत में है।

