भगवान की DP लगाकर हिंदू लड़कियों को फँसाता था ऑटो ड्राइवर शमशाद: 14 साल की बच्ची को अगवा कर 3 दिन तक किया रेप, एक से कर चुका है निकाह

बिहार की राजधानी पटना से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ मोहम्मद श्मशाद आलम नाम का एक मुस्लिम युवक एक 14 साल की हिंदू लड़की को बहलाकर अपने साथ ले गया था और अब वह ऑटो की सीट पर बेहोश पड़ी मिली है। परिवार का कहना है कि शमशाद हिंदू देवताओं की DP लगाकर झाँसा देता था और उसने 3 दिनों तक बच्ची का रेप किया है।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के परिवार ने शनिवार (4 जुलाई 2026) सुबह उसे मुस्लिम युवक के साथ ऑटो में देखा था। परिवार ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है। आरोपित ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले उसने 2025 मं एक हिंदू लड़की से मजार के पास शादी की थी और 14 साल की इस लड़की से मैनपुरा मंदिर में शादी करने का दावा किया है।

लड़की के चाचा ने बताया कि लड़की सामान खरीदने के लिए निकली थी लेकिन पास नहीं लौटी जिसके बाद उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि वह उसे अगवा करके पूरे पटना में ऑटो में घूमा रहा था। उनके मुताबिक, लड़का मुस्लिम है और अपनी वॉट्सऐप DP में हिंदू देवी-देवता (शिव-पार्वती) की तस्वीर लगाकर हिंदू लड़कियों को गुमराह कर फँसाता है।