PM मोदी के सामने सम्राट चौधरी की कैबिनेट का हुआ महा-विस्तार, पटना के गाँधी मैदान में निशांत कुमार समेत 32 मंत्रियों ने शपथ ली

बिहार की राजनीति के लिए गुरुवार (7 मई 2026) का दिन ऐतिहासिक है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के मंत्रिमंडल का भव्य विस्तार हो रहा है। PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में पटना के गाँधी मैदान में नए मंत्री शपथ ले रहे हैंँ

सम्राट चौधरी की टीम में 32 नए चेहरों को शामिल किया गया है। PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस मौके पर खुद मौजूद रहे। सुबह से ही मंत्रियों को फोन जाने शुरू हो गए थे। अब शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री

इस विस्तार में सबसे बड़ा चौंकाने वाला नाम निशांत कुमार का रहा। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। वे PM मोदी और अमित शाह के सामने कैबिनेट का हिस्सा बने। इसके अलावा JDU से रत्नेश सदा, श्रवण कुमार और लेसी सिंह जैसे दिग्गजों पर भी भरोसा जताया गया है।

बीजेपी की भारी-भरकम टीम

बीजेपी की तरफ से 15 नए मंत्रियों ने शपथ ली है। अब सरकार में बीजेपी के कुल 16 मंत्री हो गए हैं। इसमें विजय कुमार सिन्हा, नीतीश मिश्रा और राम कृपाल यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ संजय टाइगर और केदार गुप्ता जैसे चेहरों को भी जगह दी है।

शपथ लेने वाले मंत्रियों में 15 बीजेपी के– विजय कुमार सिन्हा, राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद, अरुण शंकर प्रसाद शामिल है।

JDU के 13 मंत्रियों में- निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान, अशोक चौधरी शामिल है।

अन्य सहयोगी दलों में LJP (RV) के संजय पासवान, संजय सिंह और HAM के संतोष सुमन, RLM के दीपक प्रकाश शामिल है।

समीकरणों का रखा गया खास ख्याल

इस नई कैबिनेट में NDA ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। अनुभवी नेताओं के साथ कई नए और युवा चेहरों को मौका मिला है। JDU नेता रत्नेश सदा ने कहा कि आज का दिन उनके लिए गर्व का है। अब यह ‘सम्राट की सेना’ बिहार के विकास का नया रोडमैप तैयार करेगी।