बिहार के पूर्णिया जिले में एक नाबालिग हिंदू लड़की को झूठ बोलकर फँसाने वाले राजा खान नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि राजा ने अपनी मजहबी पहचान छिपाकर लड़की से संपर्क बनाया था और दो साल से उससे लगातार उससे बात कर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजा खान पहले खगड़िया में लाइट मिस्त्री का काम करता था, जहाँ उसकी पहचान लड़की से हुई थी। बाद में वह काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया, लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत जारी रही।
बुधवार (10 जून 2026) को राजा खान दिल्ली से पूर्णिया पहुँचा और कला भवन परिसर में नाबालिग लड़की से मिलने गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ देखा तो उन्हें संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान राजा खान के रूप में सामने आई, जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी वहाँ पहुँच गए। उन्होंने मामले को ‘लव जिहाद’ बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
पड़ताल के लिए पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। उसके फोन से लड़की की अश्लील तस्वीरें और चैट्स मिली है। पुलिस अन्य तथ्यों की जाँच कर रही है। अभी तक यही पता चला है कि राजा खान ने ही लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था, जिसके माध्यम से दोनों बातचीत करते थे।

