बिहार के पूर्णिया जिले में आधा दर्जन लोगों के 24 साल की युवती से गैंगरेप किया। इतना ही नहीं जबरन शराब पिलाकर पूरी रात नाचने को भी मजबूर किया। पुलिस ने मुख्य आरोपित मोहम्मद जुनेद आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना शनिवार (10 जनवरी 2026) रात की है, जब युवती देररात पैदल घर लौट रही थी। तब कारसवार 6 युवकों ने युवती को कार में खींचा और जया ट्रेडर्स नाम के शोरूम में ले गए। वहाँ सुनसान कमरे में युवती को शराब पिलाई और नाचने पर मजबूर किया।
सभी 6 लोगों ने बारी-बारी से युवती का रेप किया। इसके बाद 5 आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि मोहम्मद जुनैद नशे में धुत होकर वहीं सोया रहा। पीड़िता ने उसके फोन से पुलिस को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपित को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती आर्केस्ट्रा में काम करती है। पीड़िता की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस पाँच अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

