बीजेपी की अनीता जैन ने शालीमार बाग से जीत दर्ज की है। वहीं चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, द्वारका बी वार्ड से मनीषा देवी, ढिंचाऊं कलां वार्ड से रेखा रानी, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल, विनोद नगर से सरला चौधरी ने जीत दर्ज की है।
MCD By-poll results | BJP wins 7, AAP wins 3, All India Forward Block (AIFB) wins 1, and Congress wins 1 seat. pic.twitter.com/p1hvuigrGM
— ANI (@ANI) December 3, 2025
आम आदमी पार्टी के अनिल लकड़ा मुंडका से, अशोक विहार से सीमा गोयल, दक्षिण पुरी से रामस्वरूप कनौजिया जीते हैं।
कॉन्ग्रेस को एकमात्र सीट मिली है। संगम विहार से कॉन्ग्रेस उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने जीत दर्ज की। वही चांदनी महल से एआईएफबी के मोहम्मद इमरान ने जीत दर्ज की है।

