बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रचार के लिए बक्सर के डुमरांव पहुँचे बीजेपी सांसद और स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के रोड शो के दौरान बवाल की खबर है।
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि राजद समर्थकों ने उनके काफिले पर हमला किया, गाड़ियों पर डंडों से वार किए और अभद्र नारेबाजी की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने राजद के गुंडों की हरकत का विरोध किया तो उन्हें कुचलने का भी प्रयास हुआ।
#WATCH | Buxar, Bihar: On his claims of being attacked during a roadshow in Dumraon, BJP MP Manoj Tiwari says, "We held a roadshow in Dumraon, Buxar, and I'm shocked at how RJD supporters invaded it… RJD supporters began sloganeering…First, we were hooted at, and then someone… pic.twitter.com/ouP9FF3vbB
— ANI (@ANI) November 2, 2025
उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की, तो हमलावरों ने झंडे खींचने और वाहन तोड़ने की भी कोशिश की। तिवारी का कहना है कि हालात इतने बिगड़ गए थे कि ड्राइवरों को तुरंत गाड़ियाँ निकालने का निर्देश देना पड़ा। उन्होंने चुनाव आयोग से माँग की है कि इस घटना पर एक्शन लिया जाना चाहिए।

