बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची मंगलवार (14 अक्टूबर 2025) को जारी कर दी। इस सूची में 71 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया है। वहीं, विजय सिन्हा को लखीसराय से उम्मीदवार बनाया गया है। हालाँकि, इस सूची में लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है जिनके बीजेपी के टिकट पर लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
BJP releases first list of 71 candidates for Bihar Assebly elections. Deputy CM Samrat Choudhary to contest from Tarapur, Deputy CM Vijay Kumar Sinha from Lakhisarai, State Minister Nitin Nabin from Bankipur and Renu Devi to contest from Bettiah. pic.twitter.com/brXr2q2Ym7
— ANI (@ANI) October 14, 2025
बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सिवान से टिकट दिया गया है। इस सूची में बीजेपी ने 9 महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है जिसके नतीजे 14 नवंबर को आएँगे।

