भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत पर देशभर में लोग महिला क्रिकेट टीम को बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सामने आकर बधाई संदेश लिखा लेकिन बीजेपी ने सीएम को उनके ही बयान से घेरे में ले लिया।
महिला क्रिकेट में टीम इंडिया की जीत पर ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट लिखा, “आज पूरा देश विश्व कप फाइनल में अपनी महिला खिलाड़ियों की उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहा है। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने जो संघर्ष और नियंत्रण दिखाया, वह युवा लड़कियों की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। आपने साबित कर दिया है कि आप शीर्ष स्तर पर एक विश्वस्तरीय टीम हैं और आपने हमें कुछ बेहतरीन पल दिए हैं। आप हमारी हीरो हैं। भविष्य में और भी बड़ी जीतें आपका इंतजार कर रही हैं। हम आपके साथ हैं!”
OMG they were playing till 12❗️
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) November 2, 2025
But you had told them to be home by 8‼️#Raat8Ta #WomensWorldCup2025 https://t.co/OQ9bReYVmv
इस पोस्ट पर बीजेपी ने ममता बनर्जी को घेरते हुए लिखा, “हे भगवान! वे तो 12 बजे तक खेल रहे थे। लेकिन आपने तो उन्हें 8 बजे तक घर आने को कहा था।”
दरअसल, बीजेपी ने ये तंज ममता बनर्जी के ही पुराने बयान को लेकर किया है, जिसमें उन्होंने दुर्गापुर गैंगरेप मामले में पीड़िता को रात 8 बजे के बाद बाहर ना घूमने की हिदायत दी थी।

