धुरंधर-2 हिट होने के बाद फिल्म के हीरो रणवीर सिंह का पुराना कांतारा मिमिक्री विवाद फिर से चर्चा में है। अब इस मामले में रणवीर सिंह माफी माँगने को राजी है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने रणवीर सिंह को बिना शर्त माफी माँगने को लेकर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मंगलवार (23 मार्च 2026) को कर्नाटक हाई कोर्ट में मामले में सुनवाई के दौरान रणवीर सिंह के वकील ने कहा कि एक्टर खुद मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर माफी माँगेंगे। कोर्ट ने माना कि रणवीर सिंह की टिप्पणी अनुचित थी। कोर्ट ने कहा, “रणवीर ने जो किया वह सही नहीं है, उन्हें इसका अफसोस होना चाहिए। अभिनेताओं का लोगों पर गहरा प्रभाव होता है।” सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 10 अप्रैल 2026 तय की है।
BIG NEWS 🚨 Ranveer Singh to offer unconditional apology over controversial mimicry of the iconic Kantara scene.pic.twitter.com/MWMpHrBHvN
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) March 24, 2026
दरअसल, बीते साल 2025 में गोवा फिल्म फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ने सबके सामने स्टेज पर ‘कांतारा चैप्टर-1’ फिल्म के दैव वाले सीन की नकल उतारी थी। रणवीर सिंह ने दैव को घोस्ट भी बोला था।

