ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में सोनू सूद से ED की पूछताछ, करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप: क्रिकेटर युवराज-सुरेश-शिखर और रॉबिन उथप्पा से भी ईडी कर चुकी सवाल-जवाब

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुँचे हैं। इस मामले में सोनू सूद के अलावा क्रिकेटर युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा से भी पहले ही पूछताछ हो चुकी है। यह जाँच ‘1xBet’ जैसे कुछ अवैध सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़ी है, जिन पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी और टैक्स चोरी का आरोप है।

ED का मानना है कि इन मशहूर हस्तियों ने इन ऐप्स का प्रचार किया है। हाल ही में, पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया गया था। वह भी इस ऐप के विज्ञापनों से जुड़ी हुई थीं।

इस जाँच से पता चला है कि यह ऐप 70 भाषाओं में उपलब्ध है और 18 सालों से काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने हाल ही में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक नया कानून भी लाया है। ईडी आने वाले दिनों में और भी बड़े नामों से पूछताछ कर सकती है।