जो तिरंगे का करती है अपमान, ISI से हैं जिसके लिंक… ऐसी पाकिस्तानी पत्रकार सफीना संग Khi-Khi करते मिले बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी, Video देख नेटीजन्स भड़के

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर विशाल ददलानी का पाकिस्तानी पत्रकार सफीना खान के साथ वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर नेटिजन्स विशाल ददलानी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। क्योंकि सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों के दावे के मुताबिक, पाकिस्तानी पत्रकार सफीना खान ISI के साथ काम कर चुकी हैं और उन्हीं के साथ विशाल ददलानी वीडियो बना रहे हैं।

वीडियो में विशाल ददलानी को सफीना खान के साथ हँसते हुए बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो काफी जल्दी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, शायद इसीलिए क्योंकि हाल ही में विशाल ददलानी धुरंधर-2 की आलोचना करने को लेकर चर्चा में थे। अब उनका पाकिस्तानी पत्रकार सफीना खान के साथ दिखने से ऑनलाइन बवाल मच गया है।

वीडियों पर ऑनलाइन विरोध

बीन्ग पॉलिटिकल नाम के एक्स यूजर कहते हैं कि बॉलीवुड के पसंदीदा वामपंथी पोस्टर बॉय बॉली-दावुद, अब लंदन में सफीना खान के साथ घूम रहे हैं। वे आगे कहते हैं, “ये वही सफीना है, जो खुले में कहती है कि उसने ISI के हितों के लिए काम करती है औऱ विदेशों में रहने वाले भारतीयों का बार-बार विरोध कर चुकी हैं।”

विशाल ददलानी को लेकर वह कहते हैं, “इसके बावजूद वे सहिष्णु, सेकुलरिज्म और लोकतंत्र पर हमे लेक्चर देते हैं और यहाँ वो ऐसे तत्वों के साथ घुलमिल रहे हैं जो भारत के खिलाफ काम करते हैं। कुछ तो गड़बड़ है, है ना? अर्बन नक्सलियों का फिर पर्दाफाश।”

नेटिजन्स ने बताया कि कैसे सफीना गान कई बार भारत के खिलाफ बोल चुकी हैं और कैसे उन्होंने भारतीय तिरंगे का अपमान किया था। सुनंदा रॉय नाम की एक्स यूजर ने सफीना खान का फोटो शेयर किया, जिसमें वो विदेश में खालिस्तानियों के प्रदर्शन को कवर करते हुए भारत के तिरंगे पर खड़ी है।

सफीना खान की सच्चाई सामने आने के बाद नेटिजन्स विशाल ददलानी पर खूब भड़के। विजय भारत नाम के एक्स यूजर ने कहा, “विशाल ददलानी का पाकिस्तान की सरकारी फंडिंग पाने वाली इन्फ्लुएंसर सफीना खान के साथ किया गया व्यवहार अस्वीकार्य है। खालिस्तानियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत को बदनाम करने के लिए उसने भारत के तिरंगे पर पैर रखा।”

विजय भारत ने आगे कहा, “वामपंथी विचारधारा वाले ये विशाल ददलानी भारत में रहते हैं, भारत में कमाते हैं और पाकिस्तानियों से भी बदतर व्यवहार करते हैं। बॉलीवुड में कई गद्दार हैं जो धुरंधर 2 की समीक्षाओं पर भी चुप्पी साधे हुए हैं।”

बाला नाम के एक्स यूजर ने कहा, “यही विशाल ददलानी, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं, लगातार सरकार पर हमले करते हैं और सरकार विरोधी बयानबाजी का कोई मौका नहीं छोड़ते। आखिर यह संबंध क्या है? वह ऐसे व्यक्ति के साथ इतनी करीबी क्यों बरत रहे हैं जिस पर भारतीय हितों के खिलाफ काम करने का आरोप है, जो ISI से जुड़ा हुआ है? इस पूरे तंत्र को कौन और क्यों समर्थन दे रहा है?”

बता दें कि विशाल ददलानी अक्सर सरकार के खिलाफ बयान देते हैं, धुरंधर -2 को भी उन्होंने सिर्फ एंटरटेनमेंट बताकर सारे फैक्ट्स नकारे, यहाँ तक कि उनका AAP के लिए काम करने का भी दावा किया जाता है। और दूसरी तरफ वे पाकिस्तानी पत्रकार, जो ISI से जुड़ी है, उसके साथ वीडियो बनाते हैं। यही वजह है कि विशाल ददलानी पर लोग भड़के हुए हैं।