लड़का हिंदू है, हम मुस्लिम… मैं अपनी बेटी को उसके साथ नहीं रहने दूँगी: दरभंगा पुलिस के पास पहुँची महिला

बिहार के दरभंगा में मुस्लिम महिला ने महेश सहनी नाम के युवक पर नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत लेकर SSP कार्यालय पहुँची। महिला का कहना है कि बेटी घर से ज्वैलरी और 70 हजार रुपए नगदी लेकर गई है। उन्होंने बताया कि युवक उसे पंजाब लेकर गया है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में महिला ने कहा, “मैं अपनी बेटी को हिंदू लड़के के हाथों में नहीं सौंपना चाहती हैं। लड़का मुझे वीडियो बनाकर भेजता है, जिसमें वो कैश और मोबाइल के साथ दिखता है। बेटी का वीडियो बनाकर भी भेजता है, जिसमें मेरी बेटी के माँग में सिंदूर, पैरों में पायल वगैरह दिख रही है।”

महिला ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। पास के गाँव का रहने वाला 20 साल का महेश सहनी अपने दोस्त के साथ 2 जनवरी 2026 को करीब 11 बजे उनकी बेटी को घर से भगा ले गया था। आवाज होने के चलते इसकी जानकारी महिला को लग गई थी। उन्होंने आसपास बेटी की तलाश भी करवाई। इसके बाद पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने जाँच के बहाने गाड़ी के तेल के नाम पर तीन हजार रुपए लिए। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि मामले में संज्ञान ले लिया है। उन्होंने कहा कि पैसे लेनी के मामले की भी जाँच होगी और दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।