उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिन्दू युवती क्षमा शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित सलीम कबाड़ी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, सलीम लड़की से एक तरफा प्यार करता था, उसने 27 नवंबर 2025 को क्षमा को बहला-फुसलाकर नहर के पास ले गया, जहाँ दोनों के बीच कहासुनी हुई और सलीम ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी। सोमवार (1 दिसंबर 2025) को बल्लीपुरा गंगा नहर के पास एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बुधवार (3 दिसंबर 2025) को क्षमा के रूप में हुई।
आरोपित की निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई टीम पर सलीम ने फायरिंग कर दी, जिसमें कांस्टेबल अंकुर घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपित को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया।
परिवार ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका के भाई का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने पहले आरोपित को छोड़ा और आठ दिन बाद शव सौंपा। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव के डिकंपोज होने से शिनाख्त में देरी हुई।

