वक्फ प्रॉपर्टी बताकर दरगाह ने हड़प ली जमीन, बुलडोजर से प्रशासन ने किया समतल: ट्रिब्यूनल बोर्ड ने भी नहीं माना अधिकार, MP के खंडवा का मामला

मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित सिहाड़ा गाँव में दरगाह परिसर के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। मंगलवार (09 दिसंबर 2025) को प्रशासन ने भारी पुलिसबल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया गया।

बुलडोजर ने दरगाह पर हुआ अस्थायी निर्माण भी हटाया। इसके बाद बोर्ड की भगवा रंग से पुताई की गई लेकिन प्रशासन की आपत्ति के बाद इसे गुलाबी रंग से पोता गया। इसपर ग्राम पंचायत सिहाड़ा लिखा जाएगा। पुताई के बाद मदरसे का ताला तोड़कर पंचायत ने जमीन को पर हक जताया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड के जमीन को सार्वजनिक क्षेत्र मानने के बाद की गई है। दरअसल, अतिक्रमण के नोटिस के बाद मुस्लिमों ने इस जमीन पर दावा जताते हुए वक्फ बोर्ड में शिकायत की थी। मामले में 05 दिसंबर 2025 को सुनवाई हुई।

बोर्ड ने दस्तावेज देखने के बाद फैसला सुनाते हुए जमीन को आबादी क्षेत्र माना, जिसके बाद ग्राम पंचायत यह केस जीत गई। इसके बाद यह मामला ट्रिब्यूनल कोर्ट में पहुँचा, जहाँ सरकारी जमीन पर दरगाह कमेटी कब्जा करने की बात कही गई।