होली पर हिंदू युवक के हत्यारे उमरदीन के अवैध घर पर चला MCD का बुलडोजर, इलाके में तनाव बरकरार: दिल्ली पुलिस ने 8वें आरोपित को दबोचा

साउथ-वेस्ट दिल्ली के उत्तम नगर में होली के मौके पर 26 साल के तरुण बुटोलिया की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित उमरदीन के घर पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। बुलडोजर एक्शन के लिए गई एमसीडी टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद थे। इससे पहले पुलिस ने SC/ST एक्ट भी केस में जोड़ा था। घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। पीड़ित परिवार ने सीबीआई जाँच की माँग की है।

दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने हत्या के सिलसिले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) के तौर पर हुई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए उमरदीन, कमरुद्दीन और जुम्मादीन भाई हैं, जबकि बाकी दो लोग उनके रिश्तेदार हैं। ये लोग उत्तम नगर में ही रहते हैं। ये लोग दीवार पेंट करने का काम करते हैं। पुलिस ने दावा किया कि पीड़ित परिवार ने हत्या में शामिल होने के शक में करीब 15-20 लोगों का नाम दिया है।

तरुण के पिता मेमराज ने घटना की CBI जाँच की माँग की है और कहा है कि परिवार को केस की प्रोग्रेस के बारे में नहीं बताया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें बताया था कि 5 या 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन परिवार को यह नहीं दिखाया गया कि किसे हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह झगड़ा होली के दौरान शुरू हुआ। एक बच्चे ने गलती से एक मुस्लिम महिला पर पानी का गुब्बारा गिरा दिया। तरुण के बड़े भाई अरुण कुमार ने कहा कि महिला ने इस घटना को मुद्दा बनाया और जल्द ही लड़ाई इतनी बढ़ गई कि इसमें कई लोग शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि हमले में करीब 20 से 25 लोग शामिल थे।

7 मार्च 2026 को भी इलाके में तनाव था। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की दो और कंपनियों के साथ करीब 200 पुलिसवाले तैनात किए गए थे।

दिल्ली नगर निगम ने निजामुद्दीन नाम के एक आरोपी की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को पकड़ा गया है। जाँच अभी भी चल रही है।