असम में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करके उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अब 24 और अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। पकड़े गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने शनिवार (27 सितंबर 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर यह सूचना साझा की।
घर लौट जा परदेसी, तेरा देश तुझे पुकारे रे।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) September 27, 2025
Assam is always at the service of lost travellers who mistake our State for their own and send them back promptly to their motherland Bangladesh.@cacharpolice apprehended 24 illegal settlers and PUSHED them BACK.
Adios lost… pic.twitter.com/OEyG7RBM4X
सीएम सरमा ने अवैध बांग्लादेशियों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक फिल्मी गाने की तर्ज़ पर लिखा, “घर लौट जा परदेसी, तेरा देश तुझे पुकारे रे।”
सीएम सरमा ने आगे कहा कि असम हमेशा ऐसे ‘भटके हुए यात्रियों’ की सेवा में तत्पर रहता है, जो उनके राज्य को अपना समझते हैं। CM ने कहा कि इन सभी को तुरंत उनकी मातृभूमि बांग्लादेश वापस भेज दिया जाएगा। असम सरकार अवैध प्रवासियों को लेकर काफी सख्ती बरत रही है। यह कार्रवाई राज्य में अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए चलाई जा रही है।

