यूनाइटेड किंगडम के डर्बी सिटी सेंटर में शनिवार (28 मार्च 2026) को एक कार ने पैदल चल रहे कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे फ्रायर गेट इलाके में हुई।
घटना में शामिल काली सुजुकी स्विफ्ट कार को डर्बीशायर पुलिस जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। आरोपित को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। घायलों को पहले मौके पर एम्बुलेंस कर्मियों ने इलाज दिया, इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद जारी बयान में डर्बीशायर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने घटना के समय के आसपास इलाके में काली सुजुकी स्विफ्ट कार को चलते हुए देखा हो, तो इसकी जानकारी दें। पुलिस ने अपने बयान में कहा, “हमारी जाँच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन हम उन सभी लोगों से जानकारी चाहते हैं जिन्होंने घटना के समय डर्बी में काली सुजुकी स्विफ्ट को चलते हुए देखा हो।”
🚨BREAKING: CAR RAMS PEDESTRIANS IN UK CITY
— NewsForce (@Newsforce) March 29, 2026
A driver plowed into people in a busy downtown area of Derby, a city in central England.
Police say multiple victims are involved, with early reports estimating at least 20 people may be injured.
pic.twitter.com/5ksmusufgD
पुलिस ने आगे कहा, “हमें पता है कि यह घटना लोगों के लिए चिंता का कारण हो सकती है, लेकिन हम लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि फिलहाल आम जनता के लिए कोई जारी खतरा नहीं है। इस समय और जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जैसे ही हमें कुछ अपडेट मिलेगा, हम साझा करेंगे।”

