छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान नकली शेर ने मंदिर में उत्पात मचाया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोगों ने शेर की वेशभूषा बना रखी है और मंदिर में चढ़कर नाच रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हिंदू संगठन के विरोध पर पुलिस ने एक्शन लिया है।
छत्तीसगढ़ बिलासपुर
— ??Jitendra pratap singh?? (@jpsin1) July 6, 2025
मोहर्रम के जुलूस में दो मुस्लिम युवक जो शेर बने थे वह शारदा मंदिर के गुंबद पर चढ़ गए मंदिर को अपवित्र किया और बेहद फुहड़ तरीके से मंदिर के गुंबद पर डांस किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री @vishnudsai जी @ChhattisgarhCMO @pankaj_media
से निवेदन है की इन दरिंदों… pic.twitter.com/3D515copPK
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो बिलासपुर जिले के तारबाहर क्षेत्र की है। जहाँ एक मंदिर की छत पर युवकों ने शेर बनकर चढ़ाई की और नाचने लगे। यह प्रदर्शन मुहर्रम जुलूस के दौरान किया गया। घटना का हिंदू संगठन ने विरोध किया। युवकों पर कार्रवाई की माँग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत पर एक्शन लेते हुए वीडियो खंगालना शुरू किया। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई। इसके बाद मोहल्ले के 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

