छत्तीसगढ़ के कांकेर में महिला नक्सली कमांडर मुठभेड़ में ढेर, ₹5 लाख का था इनाम

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार (13 अप्रैल 2026) को सुरक्षाबलों ने ₹5 लाख की इनामी महिला नक्सली रूपी को मुठभेड़ में मार गिराया। रूपी माओवादियों की क्षेत्रीय समिति की सदस्य थी और माना जाता है कि वह छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सक्रिय आखिरी वरिष्ठ तेलुगु कैडर थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच यह मुठभेड़ सुबह के समय छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगली इलाके में हुई, उस वक्त सुरक्षाकर्मियों की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी।

पुलिस ने मृतक महिला नक्सली का शव और एक हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह भी बताया कि रूपी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पिछले साल मुठभेड़ में मारा गया था।

यह घटनाक्रम केंद्र सरकार की 31 मार्च को नक्स मुक्त छत्तीसगढ़ घोषित करने के 12 दिन बाद सामने आया है।