चित्रकूट में छात्रा से गैंगरेप के आरोपित का एनकाउंटर, UP पुलिस ने किया लंगड़ा: ₹50000 का ईनाम था घोषित, 2 अपराधियों की तलाश जारी

चित्रकूट में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर ₹50000 का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के दौरान आरोपित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका। मुठभेड़ में सिपाही भी घायल हुआ है।

दोस्त के साथ चित्रकूट घूमने आयी थी युवती

22 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश के सतना जिले की 20 वर्षीय युवती अपने 17 साल के दोस्त के साथ चित्रकूट के देवांगना घाटी घूमने गई थी। रास्ते में बाइक से आए तीन युवकों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और दोनों को रोक लिया। युवती के मुताबिक, उन्होंने युवक को बेल्ट से पीट कर गमछे से बाँध दिया और युवती को घसीट कर झाड़ियों में ले गए और सामूहिक बलात्कार किया। लड़की को उसी हालत में छोड़ कर तीनों आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए।

पुलिस का आरोपितों तक पहुँचना आसान नहीं था। इसलिए घटना के बाद कई पुलिस टीमों और एसओजी को जाँच में लगाया गया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान की गई।
मुख्य आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी ने जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी जितेंद्र उर्फ भोला के पैर में गोली लगी। इस दौरान बहिलपुरवा थाने के सिपाही राघवेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल भेजा गया।
आरोपी से क्या बरामद हुआ?

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक मोटरसाइकिल और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस ने बताया है कि घायल मुख्य आरोपित भोला को इलाज के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। उस पर दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे पीड़िता को नीट की तैयारी करने वाली बताया। जबकि पीड़िता 12वीं की छात्रा है। पुलिस ने 72 घंटे के भीरत एनकाउंटर कर मुख्य आरोपित को दबोच लिया है और दो फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट दाखिल करने की बात कही है।