जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी और समन्वित कार्रवाई शुरू की है। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने घाटी के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी करते हुए संदिग्ध आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा कसना शुरू किया है। श्रीनगर, शोपियाँ और गांदरबल में कई ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।
#WATCH | J&K: Counter-Intelligence Kashmir (CIK) conducts raids at various locations in Kashmir. Raids are underway in the districts of Srinagar, Shopian and Ganderbal. More details awaited.
— ANI (@ANI) March 26, 2026
Visuals from Ganderbal.
(Video Source: Counter-Intelligence Kashmir) pic.twitter.com/5EYPVNlln3
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार्रवाई एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के खुलासे के बाद शुरू की गई। जाँच में सामने आया है कि इस नेटवर्क को कश्मीर के गांदरबल का निवासी शब्बीर अहमद लोन विदेश से संचालित कर रहा था। फिलहाल वह बांग्लादेश में रहकर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहा है।
एजेंसियों का कहना है कि इस नेटवर्क के तहत घाटी में युवाओं को जोड़ने, फंडिंग जुटाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। छापेमारी के दौरान कई स्थानों से अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।
इन सबकी जाँच कर नेटवर्क की गहराई और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को समझने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन घाटी में सक्रिय आतंकी ढाँचे को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में एक अहम कदम है।

