सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान वकील राकेश किशोर मंच के पास पहुँचा। उसने अपना जूता निकाला और सीजेआई की तरफ फेंकने की कोशिश की। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि CJI गवई शांत रहे और बाकी वकीलों से कहा कि वे इस हंगामे से विचलित न हों और अपनी दलीलें जारी रखें।
CJI गवई ने अधिकारियों से कहा कि इस मामले को अनदेखा किया जाए और वकील के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए। उन्होंने कहा, “इन सब बातों से मुझे फर्क नहीं पड़ता। हम विचलित नहीं हैं।” हालाँकि बार काउंसिल ने आरोपित राकेश किशोर पर एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया।

