कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शनकारियों से घर वापस जाने की अपील की है। CJP ने आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान भी कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ताओं सौरव दास और आशुतोष रांका ने कहा कि उनकी सरकार से सभी माँगों पर सहमति बन गई है। साथ ही उन्होंने एजुकेशन में रिफॉर्म से संबंधित 5 बिंदुओं का चार्टर भी सौंपा है, जिसके लिए आग बातचीत जारी रहेगी।
शनिवार (25 जुलाई 2026) को सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे केंद्र मंत्री जेपी नड्डा और CJP के नेतृत्व की तीसरी बैठक हुई। इस बैठक में CJP ने अपनी माँगों को लेकर सरकार से बातचीत की। इस बैठक की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। प्रमुख माँग पहले ही पूरी की जा चुकी है, जो कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है।
VIDEO | Delhi: After talks between the CJP delegation and the government, during a joint press conference, with Union Ministers Jitendra Singh and JP Nadda, CJP 's Saurav Das says, "The CJP declares that we withdraw the agitation in good faith and understanding that the agreed… pic.twitter.com/4kmBNDFER3
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
इसके अलावा दो और माँगे हैं, जिनमें पहली प्रदर्शनकारियों पर कोई FIR या कानूनी कार्रवाई न की जाए और दूसरी NEET पेपर लीक से जान गँवाने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजा देना है।
इन दोनों ही माँगो के लेकर CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, “छात्रों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके लिए सरकार मंगलवार तक लिखित में गारंटी भी शेयर करेगी। इसमें एफआईआर और फ्यूचर एक्शन के बारे में, गारंटी मिल जाएगी। वहीं NEET पीडितों को मुआवजा पर सहमति बन गई है। रूल्स और रेगुलेशन के अनुसार ही सरकार पीड़ितों को मुआवजा देगी।”
प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सरकार के समक्ष 5 बिंदुओं की डिमांड भी रखी गई थी, उसको लेकर 4 हफ्तों बाद दोबारा सरकार से बात की जाएगी।
वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि तीसरी मुलाकात में भी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने कहा, “सीजेपी लिखित सौदा लेकर आए थे, चार बिंदू दिए थे, और बाकी दो डिमांड जो थी, उन पर डिटेल में चर्चा हुई। उस पर चर्चा होने के बाद 4 प्वाइंट में ये था कि कोई भी एक्शन या एफआईआर न हो, और अगर है तो वापस ली जाए, चाहे दिल्ली पुलिस में हो या कहीं भी… इस बात को सरकार ने स्वीकार लिया है। उसी तरह आगे भी कोई केस नहीं होगा, ये भी मान लिया गया है।”
मुआवजे पर जेपी नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमारी भी सहानुभूति है, जो भी बन पड़ेगा, उतना मुआवजा दिया जाएगा। 5 बिंदुओं का चार्टर पर जेपी नड्डा ने कहा कि यह एजुकेशन के रिफॉर्म से जुड़ा हुआ है। उस बारे में सरकार गहन चिंतन करेंगे, सीजेपी के नेतृत्व के साथ बात भी करेंगे।
आखिर में जेपी नड्डा ने कहा कि जो भी डिमांड्स रखी थी, उन सभी को सरकार ने मान लिया है, सभी आंदोलनकारियों से निवेदन है कि वापस लौट जाएँ।
इसके बाद CJP के नेतृत्व ने भी घोषणा की कि वह तत्काल रूप से इस प्रदर्शन को यहीं समाप्त करते हैं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से निवेदन किया कि उनकी माँगे मान ली गई हैं इसीलिए वह अपने घर लौट जाएँ।

