ट्यूशन वाली टीचर और फादर ने किया ब्रेनवॉश: 10वीं का हिंदू लड़का देवी-देवताओं की तोड़ने लगा मूर्तियाँ, मंदिर छोड़ जाने लगा चर्च; माता-पिता ने लगाई पुलिस से गुहार

मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक 15 साल के बच्चे के व्यवहार में आए बदलाव को देखकर उसके माता-पिता परेशान हो गए। बच्चा सेंट जेवियर स्कूल के 10वीं का छात्र है। वह लेडी टीचर पलक सिंह से ट्यूशन पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक ट्यूशन वाली टीचर और फादर के संपर्क में आने के बाद वह चर्च जाना शुरू कर दिया है।

पिता सत्यनारायण शर्मा के मुताबिक, बच्चा पहले मंदिर जाया करता था, लेकिन अब चर्च जाने लगा है। घर वालों के समझाने पर उसने घर में रखी हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरें फाड़ डाली और गाली-गलौज पर उतर आया।

परिवार के मुताबिक, बच्चे का ब्रेनवॉश कर उसका धर्मांतरण कराने की साजिश रची गई है। माता-पिता ने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की। लेकिन थाने में शिकायत दर्ज नहीं की। इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचे और पूरी बात बताई।उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया कराई है, जिसमें उनका बेटा लोहे के रॉड लेकर घरवालों को धमकाता दिख रहा है।

एएसपी जितेन्द्र सिंह का कहना है कि परिजन चाहते हैं कि बच्चे की काउंसलिंग की जाए। पुलिस अब इस कोशिश में लगी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जाँच कर रही है। लेडी टीचर का मोबाइल स्विच ऑफ है जबकि फादर फोन रिसीव नहीं कर रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर सकती है।

बच्चे के पिता का आरोप है कि बेटा हर काम के लिए लेडी टीचर और फादर से सलाह लेता है। उनके कहे मुताबिक हर काम करता है और बार बार फोन करता है। वह अपने माता-पिता से कहता है कि अगर धर्मांतरण करोगे तो साथ रहूँगा वरना नहीं