सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं क्लास की आंसर शीट के मूल्यांकन में गड़बड़ियों की बात मानी है। बोर्ड ने कहा है कि दो मामलों में नंबरों को संशोधित किया जा रहा है। यह बात तब सामने आई जब एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुई, जिसमें पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान फिजिक्स की आंसर शीट में हुई एक गड़बड़ी का खुलासा हुआ।
Dear Vedant,
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 25, 2026
Thank you for bringing your concern regarding your Physics answer book to our attention.
Upon review, the matter has been examined, and the correct copy of your answer book has been sent to your registered email address. Necessary action for updating your result,…
12वीं की छात्रा संजना को भी CBSE ने केमेस्ट्री के पूनर्मूल्यांकन करने और सही आंसर शीट को लेकर जवाब दिया है। संजना ने ईमेल के जरिए बताया है कि उसे CBSE ने आंसर शीट को लेकर किए गए उसके दावे को सही माना।
Update: CBSE replied to our email and confirmed that our concern regarding the Chemistry answer sheet was valid.
— Sanjana (@Sanjanaopxe) May 25, 2026
Thankyou to everyone who helped bring attention to this. Your support meant a lot. Waiting for the next steps from cbse now pic.twitter.com/h7OyD6SgVP
यह विवाद तब शुरू हुआ जब CBSE ने नई ‘ऑनलाइन स्क्रिप्ट मॉनिटरिंग’ (OSM) प्रणाली के तहत आंसर शीट अपलोड की। इसके बाद वेदांत ने फिजिक्स और संजना ने केमेस्ट्री पेपर को लेकर दावा किया कि उन्हें जो आंसर शीट दिया गया है वह उनका नहीं है और उन्होंने पुनर्मुल्यांकन के लिए सीबीएसई से आग्रह किया था। सोशल मीडिया पर इनके पोस्ट वायरल हुए थे। अब CBSE ने अपनी गलती मानते हुए वेदांत को उसकी सही आंसर शीट भेज दी है और संजना को भी पूनर्मुल्यांकन करने की बात कही है।

