दिल्ली के लाल किला इलाके में हुए ब्लास्ट को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ असम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार (13 नवंबर 2025) को जानकारी दी कि अब तक राज्य भर से ऐसे कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, CM सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए कहा, “दिल्ली धमाकों के बाद आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में असम के विभिन्न जिलों से अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।”
In connection with the offensive social-media posts following the Delhi blasts, 15 persons have been arrested across Assam so far.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) November 13, 2025
In addition to the 6 arrests made yesterday, overnight we have arrested the following persons also:
1.Rafijul Ali (Bongaigaon)
2.Forid Uddin Laskar…
सीएम सरमा ने बताया कि बुधवार (12 नवंबर 2025) को पकड़े गए 6 लोगों के अलावा, बीती रात 9 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रफिजुल अली (बोंगाईगांव), फरीद उद्दीन लश्कर (हैलाकांडी), इनामुल इस्लाम (लखीमपुर) और फिरुज अहमद (लखीमपुर) जैसे नाम शामिल हैं।

सीएम सरमा ने सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि राज्य में किसी भी तरह की भड़काऊ या राष्ट्रविरोधी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि असम पुलिस सोशल मीडिया की लगातार निगरानी कर रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

