‘सपा को कब्रिस्तान प्यारा था तो वहाँ पैसा दिया, हमे मंदिर प्यारे इसीलिए हम यहाँ पैसे दे रहे’: अखिलेश यादव की तुष्टीकरण की राजनीति पर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी (सपा) और उसकी तुष्टीकरण की राजनीति पर जमकर बरसे हैं।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार कब्रिस्तान को पैसा देती थी और मंदिरों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, क्योंकि उन्हें कब्रिस्तान से प्यार था।

सीएम योगी ने कहा, “पहले मंदिरों को सुविधा नहीं मिलती थी, पहले ये पैसा कब्रिस्तान को जाता था। समाजवादी पार्टी के एक नेता ने बोला कि साहब आपने कब्रिस्तान का पैसा डायवर्ट किया। मैंने कहा कि ये डायवर्ट नहीं किया, ये सरकार और जनता का पैसा था। आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने वहाँ पैसा दिया। हमें मंदिर प्यारे हैं, हम मंदिर के लिए पैसा दे रहे हैं।”