सीएम योगी ने कहा, “रघुनाथपुर में RJD ने यहाँ से जो प्रत्याशी दिया है, वो अपनी खानदानी आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए पूरे देश में कुख्यात रहा है। हमने उत्तर प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई और माफिया को पनपने नहीं दिया। यहाँ भी सबका साथ तो हो, लेकिन माफिया सत्ता से दूर रहे। इसे याद रखना है। बिहार में अब अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। अब लोगों के लिए पहचान का संकट नहीं है। “
सीएम योगी ने सीता माता मंदिर के निर्माण कार्य को लेकर कहा कि ये लोग माता जानकी मंदिर का विरोध कर रहे हैं। दरअसल ये वही लोग हैं जो आज भी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के मंदिर का विरोध कर रहे हैं।
लालू-राबड़ी राज की आलोचना करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2005 से पहले सबका साथ होता था, लेकिन एक परिवार का विकास होता था। जब से एनडीए की सरकार आई है तब से सबके विकास का रास्ता खुला है।
उन्होंने कहा, “हमें अपराधी नहीं, हमें माफिया नहीं, हमें विकास को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। अत्याचार और शोषण करने वाला नहीं, दंगा कराने वाला नहीं, बल्कि विकास के प्रति समर्पित और आपका साथ देने वाला व्यक्ति चाहिए।”

