जयपुर में प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की पिटाई, युवक ने पकड़कर मारे कई थप्पड़: मारपीट का Video Viral

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके को एक युवक ने लगातार कई थप्पड़ मारे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद शहीद स्मारक परिसर में पहले से मौजूद समर्थकों और लोगों की भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अभिजीत दीपके जैसे ही सभा स्थल की ओर बढ़ रहे थे, तभी भीड़ के बीच मौजूद एक अज्ञात युवक उनके करीब पहुँच गया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए थप्पड़ मार दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और भीड़ को नियंत्रित करने की कार्रवाई की।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जबकि थप्पड़ मारने के आरोपित युवक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है।