‘कैसे मान लिया आतंकी पाकिस्तान से थे’: चिदंबरम ने पहलगाम हमले पर इस्लामी मुल्क को दी क्लीन चिट, भद्द पिटी तो ‘ट्रोल’ पर जिम्मेदारी मढ़ भागे, BJP बोली- दुश्मन को बचा रहे

कॉन्ग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सवाल किया था कि हमले में शामिल आतंकी पाकिस्तान से ही थे, इसका क्या सबूत है। इस बयान पर विवाद छिड़ने के बाद कॉन्ग्रेस नेता सफाई देते नजर आए।

दरअसल, वामपंथी प्रोपेगेंडा पोर्टल द क्विंट को दिए गए एक इंटरव्यू में पी चिंदबरम ने कहा था, “वे (NIA) यह बताने को तैयार नहीं है कि इन हफ्तों में उन्होंने क्या किया? क्या NIA ने आतंकियों की पहचान की है या पता लगाया है कि वे कहाँ से आए थे? आपने कैसे मान लिया कि आतंकी पाकिस्तान से थे?”

इस बयान पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा, “कांग्रेस ने पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की जल्दी की है। जब भी हमारी सेना पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना करती है। कांग्रेस के नेता इस्लामाबाद के वकील ज्यादा लगते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कांग्रेस हमेशा दुश्मन को बचाने में जुट जाती है।”

बाद में पी चिंदबरम ने बयान सफाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें लिखा, “ट्रोल कई प्रकार के होते हैं और गलत सूचना फैलाने के लिए तमाम उपकरणों का उपयोग करते हैं। सबसे खराब तरह का वह ट्रोल है, जो पूरे रिकॉर्ड किए गए साक्षात्कार को दबा देता है, दो वाक्य लेता है, कुछ शब्दों को म्यूट करता है और वक्ता को काले रंग में रंग देता है।”