कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा का एक Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मीडिया के कैमरों से बचते नजर आ रहे हैं। हैदराबाद में स्पॉट किए गए पवन खेड़ा एक कार के भीतर झुककर खुद को छिपाने की कोशिश करते दिखे। इस Video के सामने आते ही बीजेपी ने उन पर तीखा हमला बोला है और तंज कसते हुए कहा है कि असम में दहाड़ने वाले कॉन्ग्रेस के ‘बब्बर शेर’ अब चेहरा छिपाकर भाग रहे हैं।
कैमरे से बचते दिखे खेड़ा
एक्सक्लूसिव विजुअल्स में पवन खेड़ा को मीडिया की नजरों से बचते हुए देखा गया। वे कार की पिछली सीट पर नीचे की ओर झुक गए ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। यह घटना उस समय की है जब बीजेपी और कॉन्ग्रेस के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ कानूनी और जुबानी जंग तेज है।
Himanta Vs Khera: All-Out War!
— TIMES NOW (@TimesNow) April 7, 2026
EXCLUSIVE | Congress leader Pawan Khera seen trying to evade cameras
He was spotted in Hyderabad.
He can be seen bending inside a car to ensure nobody sees him…- @AruneelS shares more details with @HeenaGambhir. pic.twitter.com/LyT4Eai60Q
बीजेपी का पलटवार
बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस Video को शेयर कर पवन खेड़ा का मजाक उड़ाया। बीजेपी ने लिखा, “आखिर ऐसे काम ही क्यों करते हो कि चेहरा दिखाने लायक न रहो?” पार्टी ने आगे कहा कि जो नेता कुछ समय पहले हीरो बन रहे थे, वे अब डर के मारे मुँह छिपा रहे हैं।
ऐसे छुप कर भागने की क्या जरूरत है 😬 ??
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 7, 2026
किसने बोला था हीरो बनने के लिए?🤔🤭 pic.twitter.com/xq2cjiB11w
सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बीजेपी नेताओं ने चुटकी लेते हुए कहा कि खेड़ा को अब ‘पेड़ा’ बनने का डर सता रहा है। तंज कसते हुए पूछा गया कि आखिर राहुल गाँधी के ‘बब्बर शेर’ को अब ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि उन्हें गाड़ी में छुपकर भागना पड़ रहा है।

