राहुल गाँधी के मुँह से नहीं निकल पाया RAM, लोगों से बोले- ‘जी ग्राम जी… क्या है नाम?’: हरकत देख नेटीजन्स ने लताड़ा, पूछा- दिमाग हैंग है क्या

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी एक बार फिर अपनी ‘फिसलती जुबान’ को लेकर विवादों में हैं। मनरेगा बचाओ मोर्चा के एक कार्यक्रम में राहुल गाँधी मोदी सरकार के नए कानून ‘VB-G RAM G’ की खामियाँ गिना रहे थे। इस दौरान जैसे ही कानून का नाम आया, राहुल गाँधी भगवान ‘राम’ का नाम लेने से बचते दिखे। जब जनता ने उन्हें नाम याद दिलाया, तब भी उन्होंने अटकते हुए कहा, ‘जी ग्राम जी? पता नहीं क्या नाम है…’।

अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है और लोग आरोप लगा रहे हैं कि राहुल गाँधी ने जानबूझकर ‘राम’ नाम न लेने के लिए भूलने का नाटक किया है। इस वीडियो के सामने आते ही बीजेपी और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राहुल गाँधी को आड़े हाथों लिया है। पूर्व कॉन्ग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने तंज कसते हुए लिखा कि ‘राम’ नाम आते ही पप्पू का दिमाग ‘हैंग’ हो जाता है।

वहीं, सोशल मीडिया पर लोग इसे सनातन धर्म का अपमान बता रहे हैं। दूसरी तरफ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गाँधी गलत जानकारी फैलाकर देश को गुमराह कर रहे हैं।