₹2.5 करोड़ की उतरौला सीट, गोमती नगर के लिए देना पड़ेगा घर: UP में विधानसभा चुवाव से पहले टिकट बेच रही कॉन्ग्रेस, प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम पर आरोप लगाता ई-मेल वायरल

तो क्या कांग्रेस के नाम पर उत्तर प्रदेश में एक वसूली रैकेट चल रहा है? क्या हर सीट के टिकट के वादे के नाम पर राहुल गाँधी की तरफ़ से भेजा गया आदमी करोड़ों बटोर रहा है! ये दावे एक ई-मेल कर रहा है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये ई-मेल एक साथ 300 से ज्यादा लोगों को भेजा गया है।

कॉन्ग्रेस हाईकमान और अन्य को भेजे गए ई-मेल का स्क्रीनशॉट

इस ई-मेल लिखने वाले ने तमाम डिटेल्स और फोटो भी भेजे हैं और आरोप लगाया है कि कॉन्ग्रेस के उत्तर प्रदेश (यूपी) प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम असल में एक वसूली रैकेट चला रहे हैं। ई-मेल लिखने वाला दलित है और उसने ये बात आलरेडी क्लेरिफाई कर दी है ताकि राजेन्द्र पाल खुद दलित होकर विक्टिम कार्ड का इस्तेमाल न करें।

इस ईमेल में सीधे राजेंद्र पाल गौतम पर आरोप लगे हैं कि यूपी में पार्टी के टिकट हों, पार्टी में कोई पद हों या बड़े नेताओं से मुलाकात, इन सबके नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। ईमेल में गौतम के खास लोगों के भी नाम हैं, जो ये वसूली का पूरा नेटवर्क चला रहे हैं। इसमें गौतम के पर्सनल सेक्रेटरी सोनू गौतम और विनय गौतम के अलावा राजेंद्र पाल के खुद के NGO मिशन जय भीम से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी लिए गए हैं। 

ई-मेल में कहा गया है कि बलरामपुर जिले की उतरौला विधानसभा सीट का टिकट दिलाने के लिए 50 लाख रुपये लिए गए हैं और टिकट मिलने के बाद दो करोड़ और देने की भी डील हुई है। वहीं अभिषेक यादव से लखनऊ की bkt सीट के बदले उसका घर राजेंन्द्र पाल गौतम के नाम करवाने की रिश्वत ली गई है। ये भी दावा है कि इसी घर में पैसों के लेन-देन की मीटिंग्स होती हैं। 

कॉन्ग्रेस हाईकमान और अन्य को भेजे गए ई-मेल का स्क्रीनशॉट

और सिर्फ टिकट तक ही नहीं, ईमेल में कहा गया है कि मिशन जय भीम नाम NGO के द्वारा कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता से 5 से 50 हजार रुपए तक की डोनेशन स्लिप कटवाई जा रही थी। इसके अलावा SC डिपार्टमेंट में पोस्ट दिलवाने के बदले करोड़ों रुपए कल्केट करने के भी आरोप हैं। और यूपी में किस एरिया में किसको ये रिस्पोन्सिबिलिटी दी गई है, उनके नाम भी इस ई-मेल में बताए गए हैं। जैसे वेस्टर्न यूपी में पैसा कलेक्ट करने की जिम्मेदारी कनिष्क सिंह को दी है, जिसे यूपी में एससी डिपार्टमेंट का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

बता दें कि राजेन्द्र पाल गौतम पहले भी विवादों में रहे हैं, ये वही शख्स हैं जिन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहते हुए हिंदुओं के ख़िलाफ़ बयानबाजी की थी और फिर विरोध पर इस्तीफा देना पड़ा था और बाद में कॉन्ग्रेस ज्वाइन कर ली थी।  

वैसे अभी इस ई-मेल को लेकर कॉन्ग्रेस के बड़े नेताओं में से किसी का बयान सामने नहीं आया है। अभी ये सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है और इस ई-मेल के जरिए कॉन्ग्रेस की खूब आलोचना भी हो रही है।