असम विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इस बीच कॉन्ग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ बिजनी विधानसभा क्षेत्र से पसंदीदा उम्मीदवार को टिकट न देने पर कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ब्लॉक कॉन्ग्रेस कार्यालय के बाहर जुबीन गर्ग की तस्वीर को भी लात मारी गई और कुर्सियों को तोड़ा गया।
Today in @INCAssam Bijni Office , Congress workers committed this heinous act of disrespecting #BelovedZubeen. This is an assault on sentiments of Assam.
— Pijush Hazarika (@Pijush_hazarika) March 22, 2026
Mind you , this comes after Cong milked his name in the entire election season. Now their duplicity stands exposed pic.twitter.com/uNYqhGih6B
कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दीवार पर लगेजुबीन गर्ग के पोस्टर को कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता लात मारते दिख रहा है। वीडियो में टूटी हुई कुर्सियाँ भी दिखाई दे रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो पर संज्ञान लेते हुए कॉन्ग्रेस ने जुबीन गर्ग की फोटो को लात मारने वाले कार्यकर्ता को सस्पेंड कर दिया है। असम पुलिस ने भी रविवार (22 मार्च 2026) को कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि असम के सिंगर जुबीन गर्ग की 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में मौत हो गई थी। वह नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उनकी मौत पर पूर्वोत्तर राज्यों में शोक की लहर थी।

