दिल्ली हाई कोर्ट में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और ‘पत्रकार’ सौरव दास के खिलाफ आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेम्प्ट) याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने कथित तौर पर जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा को निशाना बनाने की साजिश रची।
बार ऐंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की सुनवाई शुक्रवार (22 मई 2026) को दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच करेगी। यह बेंच न्यायमूर्ति जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल और सौरव दास के अलावा AAP नेता सौरभ भारद्वाज और गोपाल राय को भी पक्षकार (रिस्पॉन्डेंट) बनाया गया है।
यह याचिका अधिवक्ता अशोक चैतन्य के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में आरोप है कि न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को निशाना बनाने के लिए कथित साजिश रची गई है।

