जन्म के आधार पर नागरिकता के खिलाफ ट्रंप का अभियान, लेकिन जोश में बोल गए कुछ ज्यादा: कहा- US में पैदा होते ही बच्चा चीन-भारत या दुनिया के किसी नर्क जैसे देश से उठा लाता है पूरा परिवार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार एक विवादित लेटर जारी किया है, जिसमें भारत, चीन और बाकी देशों को ‘हेलहोल’ यानी नरक जैसे देश बताते हुए जिक्र किया है। ट्रंप ने लेटर में अमेरिका में बर्थराइड नागरिकता की कड़ी आलोचना की है।

ट्रंप ने यह लेटर अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया है। लेटर में ट्रंप ने कहा कि इस बर्थराइट नागरिकता का फायदा उठाकर प्रवासी अपने बच्चों को नागरिकता दिलाते हैं और फिर परिवार के अन्य सदस्यों को भी अमेरिका लाते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस मुद्दे का फैसला कोर्ट या वकीलों के बजाय जनता के वोट से होना चाहिए

इसके अलावा, उन्होंने कैलिफोर्निया के टेक सेक्टर में नौकरी को लेकर भी दावा किया कि वहाँ भारत और चीन के लोगों का वर्चस्व है, जिससे अन्य लोगों के लिए मौके कम हो रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने इसके समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं दिया।

ट्रंप ने अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन (ACLU) पर भी निशाना साधते हुए उसे क्रिमिनल बताया और गंभीर कानून के तहत कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध प्रवासी स्वास्थ्य सेवाओं और वेलफेयर सिस्टम का गलत फायदा उठाते हैं, जिससे टैक्सपेयर्स पर बोझ बढ़ता है।