दिल्ली के आदर्श नगर के लाल बाग इलाके की झुग्गी बस्ती में बुधवार रात (12 अगस्त 2026) 16 वर्षीय हिंदू युवक नीरज की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना आरोपित अमन मुल्ला के साथ हुए विवाद के बाद हुई। मृतक हाल ही में काँवड़ यात्रा से लौटा था। वह एक फैक्ट्री में काम करता था और 11 अगस्त को काँवड़ यात्रा से वापस आया था।
पुलिस को बुधवार रात करीब 12:15 बजे चाकूबाजी और गोली चलने की घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुँची और नीरज को तुरंत पास के अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज की मौत चाकू और गोली लगने से हुई चोटों के कारण हुई।
नीरज के दोस्त साहिल के अनुसार, वह और नीरज किसी सामान को खरीदने के लिए एक दुकान पर गए थे। वहाँ अमन मुल्ला और एक अन्य बाहरी व्यक्ति मौजूद था। नीरज और अमन मुल्ला तथा उसके साथी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नीरज और साहिल वहाँ से चले गए। बाद में नीरज और साहिल उस बीयर की बोतल को लेने के लिए वापस दुकान की ओर जा रहे थे, जिसे वे वहीं भूल गए थे।
दुकान की ओर जाते समय अमन मुल्ला ने उन्हें रोक लिया और उन पर गोलियाँ चला दीं। साहिल किसी तरह बिना घायल हुए वहाँ से भाग निकला। हालाँकि, गोली नीरज को लगी। हमलावरों ने नीरज पर चाकू से भी हमला किया।
उत्तर-पश्चिमी जिले की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हिंदू युवकों पर जानलेवा हमलों की कई घटनाएँ सामने आई हैं।
ऐसी ही एक घटना में करीब दो महीने पहले राष्ट्रीय राजधानी में एक नाबालिग हिंदू युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। 16 वर्षीय मृतक का नाम लकी था। दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र की गौतमपुरी कॉलोनी में फैजान नाम के व्यक्ति और उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी थी।
इससे एक महीने पहले मई में एक अन्य नाबालिग हिंदू युवक सूर्या चौहान की भी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में उसे बकरीद में बुलाया गया था, जिसके बाद उसके मुस्लिम दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी।

