दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार (24 अक्टूबर 2025) को गोल्ड स्मगलिंग की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने म्यांमार के यांगून से आई एक महिला यात्री को पकड़ा है। इस महिला के पास से लगभग 1 किलोग्राम (997.5 ग्राम) सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लाखों में है।
जानकारी के अनुसार, महिला फ्लाइट नंबर 8M 620 से दिल्ली पहुँची थी और ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की फिराक में थी। लेकिन, अधिकारियों को शक हुआ और उन्होंने महिला की तलाशी ली। तलाशी में खुलासा हुआ कि महिला ने अपने अंडरगारमेंट्स में छह सोने की ईंटें छिपा रखी थीं।
Delhi Customs officials at Indira Gandhi International (IGI) Airport intercepted a female passenger arriving from Yangon by Flight No. 8M 620 on Friday. The passenger was stopped while attempting to exit through the green channel, meant for those with no dutiable goods to… pic.twitter.com/5s9d2barX0
— ANI (@ANI) October 24, 2025
कस्टम विभाग ने तुरंत सोना जब्त कर लिया और कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिना घोषणा किए सोना लाना गंभीर अपराध है। कस्टम विभाग अब यह पता लगाने के लिए आगे की जाँच कर रहा है कि यह महिला किसी बड़े तस्करी गिरोह का हिस्सा है या नहीं। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए एयरपोर्ट पर लगातार जाँच अभियान चलाए जा रहे हैं।

